28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट मैच के लिए पार्टी मीटिंग कैंसिल कर देते थे करुणानिधी, सचिन या कोहली नहीं यह खिलाड़ी था फेवरेट

दक्षिण भारत के दिग्गज नेता रहे एम. करुणानिधी का 94 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर क्रिकेट दुनिया भी सदमे में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 2:36 PM IST

karunanidhi

क्रिकेट मैच के लिए पार्टी मीडिंग कैंसिल कर देते थे करुणानिधी, सचिन या कोहली नहीं यह खिलाड़ी था फेवरेट

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के दिग्गज नेता और तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे मुत्तुवेल करुणानिधि का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। करुणानिधी के निधन के बाद दक्षिण भारत सहित पूरे देश में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम जुट रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने करुणानिधी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राजनेताओं के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी करुणानिधी के निधन पर ट्वीट करते हुए संवेदना व्यक्त की।

सहवाग-रैना और अश्विन ने किया ट्वीट-
करुणानिधी के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, मौजूदा टीम में शामिल स्टार स्पिनर आर. अश्विन और सुरेश रैना ने ट्वीट किया है। करुणानिधी क्रिकेट के बड़े प्रशंसक थे। राजनीतिक जीवन की व्यस्तता के बीच वे क्रिकेट के लिए समय निकाल लिया करते थे।

पाटी मीटिंग कैंसल कर देते थे -
कई बार ऐसा ही हुआ जब करुणानिधी ने क्रिकेट मैच देखने के लिए पार्टी मीटिंग को कैंसल कर दिया करते थे। करुणानिधी की बेटी कनीमोझी ने एक बार मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वे मैच के लिए पार्टी मीडिंग तक रद्द कर दिया करते थे। वो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट देखते और बातचीत किया करते थे।

धोनी की बल्लेबाजी के मुरीद थे -
शुरुआती दिनों में करुणानिधी भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव के बड़े प्रशंसक थे। बाद में भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखकर करुणानिधी कायल हो गए। सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी लॉच होने पर करुणानिधी ने उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी थी।

वर्ल्ड कप जीतने पर दिया था बड़ा इनाम-
जब धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में विश्व विजेता का ताज पहना था, तब करुणानिधी ने टीम के सभी सदस्यों को 3-3 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। उस समय भारतीय टीम में तमिलनाडु से एक मात्र खिलाड़ी आर. अश्विन शामिल थे। जिन्हें करुणानिधी ने अलग से सम्मानित किया था। करुणानिधी के निधन से भारतीय राजनीति में एक बड़ी जगह खाली हो गई है। इस जगह का भरना काफी मुश्किल है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग