भारतीय टीम में जल्द ही देश के सबसे तेज गेंदबाज की एंट्री होने वाली है। ये तेज गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल 2024 में 156.7 किलोमीटर की गति से गेंद फेंकने वाले मयंक यादव हैं, जो नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू में विशेष ट्रेनिंग ले रहे हैं। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने कुछ चुनिंदा खिलाडि़यों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग कैंप रखा है, जिसमें मयंक यादव के साथ रियान पराग, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या शामिल हैं। IPL 2024 के दौरान चोट के बाद से मयंक यादव भारतीय टीम में मौका पाने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं और पूरी तरह से फिट भी हो चुके हैं।