21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभमम गिल के पास इतिहास रचने का मौका, कोलंबो टेस्‍ट जीतते ही बेदी-पटौदी को पछाड़ बनेंगे 5वें सबसे सफल कप्‍तान

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्‍ट में शुभमन गिल के पास पूर्व भारतीय कप्‍तान बिशन सिंह बेदी और मंसूर अली खान पटौदी से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा। कोलंबो में जीत दर्ज करते ही वह भारत से बाहर सबसे ज्‍यादा जीत दर्ज करने वाले शीर्ष 5 कप्‍तानों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 21, 2026

ind vs sl 2nd test, Shubman Gill,

भारतीय बल्‍लेबाज शुभमन गिल और यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला अब श्रीलंका के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर 23 अगस्‍त से खेला जाएगा। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों की जीत के साथ मेहमान भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अब गिल एंड कंपनी की नजर कोलंबो जीतकर सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने पर होगी, ताकि आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें कायम रह सकें। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल के पास बिशन सिंह बेदी और मंसूर अली खान पटौदी को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

भारत के बाहर सबसे ज्‍यादा जीतने वाले 5वें कप्‍तान बन सकते हैं गिल

बता दें कि भारत के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तानों की लिस्‍ट में विराट कोहली का नाम शीर्ष पर है, जिन्‍होंने विदेश में 36 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए 16 जीत दिलाई। इसके बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर सौरव गांगुली हैं, जिनकी कप्‍तान में भारत ने 28 टेस्‍ट मैचों में से 11 जीते। तीसरे स्‍थान पर एमएस धोनी हैं। उनकी कप्‍तानी में भारत 30 टेस्‍ट में से 6 मैच विदेश में जीता। इस मामले में चौथे पायदान पर राहुल द्रविड़ हैं। उनकी अगुवाई में भारत 17 टेस्‍ट में से 5 मैच जीता।

फिलहाल इस मामले में मंसूर अली खान पटौदी और बिशन सिंह बेदी भारत से बाहर तीन-तील टेस्‍ट जीत के साथ पांचवें स्‍थान पर है। अगर शुभमन गिल कोलंबो टेस्‍ट जीत लेते हैं, तो यह भारत से बाहर उनकी कप्‍तानी में चौथी जीत होगी और वह पटौदी और बेदी को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।

भारत के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान

रैंककप्तानभारत के बाहर टेस्ट मैचजीत
1विराट कोहली3616
2सौरव गांगुली2811
3एम. एस. धोनी306
4राहुल द्रविड़175
5मंसूर अली खान पटौदी133
5बिशन सिंह बेदी143

भारत के सबसे सफल कप्‍तान

रैंककप्तानकप्तानी का दौरटेस्टजीतहारड्रॉजीत %
1विराट कोहली2014–20226840171158.82%
2एमएस धोनी2008–20146027181545.00%
3सौरव गांगुली2000–20054921131542.86%
4मोहम्मद अजहरुद्दीन1990–19994714141929.79%
5रोहित शर्मा2022–202424129350.00%
6सुनील गावस्कर1976–198547983019.15%
7मंसूर अली खान पटौदी1962–1975409191222.50%
8राहुल द्रविड़2003–200725861132.00%
9बिशन सिंह बेदी1976–197822611527.27%
10कपिल देव1982–198734472211.76%