30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएस धोनी ने पत्‍नी साक्षी के साथ लॉन्‍च किया अपनी फिल्‍म LGM का ट्रेलर

MS Dhoni Launched LGM Movie Trailer : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्‍नी साक्षी के साथ आज अपने प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म एलजीएम का ट्रेलर लॉन्‍च किया। ट्रेलर की लॉचिंग पर फिल्‍म के कलाकार भी मौजूद रहे। ट्रेलर लॉचिंग की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jul 2023, 8:11 PM IST

ms-dhoni-launched-trailer-of-lgm-movie.jpg

एमएस धोनी ने पत्‍नी साक्षी के साथ लॉन्‍च किया अपनी फिल्‍म LGM का ट्रेलर।

MS Dhoni Launched LGM Movie Trailer : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को ही खास अंदाज में अपना 42वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया था। वहीं, आज 10 जुलाई को वह अपने प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म एलजीएम का ट्रेलर लॉन्‍च करने चेन्‍नई पहुंचे। जहां फैंस ने एयरपोर्ट पर फूल बरसाकर उनका स्‍वागत किया। इसके बाद उन्‍होंने अपनी फिल्‍म के कलाकारों और पत्‍नी साक्षी के साथ ऑफिशियल रूप से एलजीएम मूवी का ट्रेलर लॉन्‍च किया। ट्रेलर लॉचिंग की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


दरअसल, प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म का नाम लेट्स गेट मेरिड यानी एलजीएम है। एलजीएम मूवी का टीजर 7 जून को रिलीज किया गया था। वहीं अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। धोनी के प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनने एलजीएम तमिल फिल्म है, जिसका पोस्टर भी एमएस धोनी ने जारी किया था। धोनी के लिए यह फिल्म बेहद खास है। धोनी ने सिर्फ एलजीएम को प्रोडूस किया है, बल्कि फिल्‍म का कांसेप्ट भी तैयार किया है।

फैंस ने लगाए धोनी-धोनी के नारे

सोशल मीडिया पर चेन्नई एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस धोनी-धोनी के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच धोनी मजबूत सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट के गेट से बाहर निकलते हैं। उनका लुक भी कुछ अलग नजर आया। ब्लैक टी-शर्ट में धोनी बीयर्ड लुक के साथ दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया में इन 2 युवा विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों का डेब्‍यू तय, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट


आईपीएल 2024 में भी खेलेंगे धोनी

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की है। सीएसके के ये पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी थी। आईपीएल 2023 में घुटनों की चोट से जूझ रहे धोनी का बल्‍ला ज्यादा नहीं चल सका हो, लेकिन हर मैदान पर उनका जलवा देखने को मिला। उम्‍मीद है कि वह अगला आईपीएल भी खेलेंगे।

यह भी पढ़ें : कोहली फिर बनेंगे टीम इंडिया के कप्‍तान! पूर्व चीफ सेलेक्‍टर के बयान से मची खलबली