30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI : टीम इंडिया में इन दो विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों का डेब्‍यू तय, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs WI : वेस्टइंडीज के दौरे पर 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्‍ट सीरीज में दो भारतीय युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्‍वी जायसवाल का डेब्‍यू तय माना जा रहा है। बीसीसीआई इन दोनों के डेब्‍यू की तैयारी भी कर ली है। बीसीसीआई ने खुद इसका एक वीडियो शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jul 2023, 6:24 PM IST

yashasvi-jaiswal-and-ruturaj-gaikwad-will-debut-in-bcci-podcast-india-vs-west-indies-1st-test.jpg

IND vs WI : वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम 12 जुलाई से दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चरण का आगाज भी करेगी। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। इस सीरीज के साथ ही दो भारतीय युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्‍वी जायसवाल का डेब्‍यू तय माना जा रहा है। बीसीसीआई इन दोनों के डेब्‍यू की तैयारी भी कर ली है। बीसीसीआई ने खुद इसका एक वीडियो शेयर किया है।


दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपना पॉडकास्ट शुरू करने जा रहा है। इसके पहले एपिसोड में यशस्‍वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ फैंस से रूबरू होंगे। यानी कि ये दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई के पॉडकास्ट में डेब्यू करने जा रहे हैं।

ऋतुराज-यशस्वी का डेब्यू होगा

बीसीसीआई के वीडियो में यशस्वी और ऋतुराज बिल्कुल जुदा अंदाज में दिख रहे हैं। वीडियो में ऋतुराज कह रहे हैं कि सुन यशस्वी... हम दोनों टीम में नए हैं। हमारे लिए नजारा भी नया है और नई-नई चीज है… बीसीसीआई पॉडकास्ट आने वाला है। चल करते हैं? और अपन दोनों का फर्स्ट एपिसोड…रॉक करेंगे।

यह भी पढ़ें : वनडे क्रिकेट होगा खत्‍म! ICC की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा


इंटर स्क्वॉड मैच में भी रोहित शर्मा के साथ की थी ओपनिंग

माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट से यशस्वी और ऋतुराज दोनों डेब्यू कर सकते हैं। टीम की तैयारी को देखकर ऐसा लगता है कि पहले यशस्वी को डेब्‍यू का मौका मिलेगा। वह इंटर स्क्वॉड मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतरे थे। ऐसे में उम्‍मीद है कि डोमिनिका टेस्ट में भी वही कप्‍तान के साथ पारी की शुरुआत करें।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा पर भड़के सुनील गावस्‍कर, सरेआम किया 'बेइज्‍जत'