
किंग कोहली फिर बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान! पूर्व चीफ सेलेक्टर के बयान से मची खलबली।
Virat Kohli : रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सबसे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। लेकिन, इससे पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रोहित शर्मा की जगह विराट कोहली को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने की मांग हो रही है। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने तर्क के साथ किंग कोहली को कप्तान बनाने के बात कही है। आइए जानते क्या कहा है उन्होंने?
बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने भले ही एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती हो, लेकिन बतौर कप्तान उनके टेस्ट आंकड़े शानदार हैं। टीम इंडिया ने किंग कोहली की कप्तानी में ही सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं। इसी वजह से भारतीय फैंस और कई दिग्गज कोहली को एक बार फिर से टेस्ट टीम की कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं।
जानें क्या कहा एमएसके प्रसाद ने
भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कोहली को फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहिए। प्रसाद ने तर्क दिया कि जब अजिंक्य रहाणे को फिर से उपकप्तान बना सकते हैं तो फिर विराट को कप्तानी सौंपने में क्या हर्ज है। कोहली के पास अनुभव भी है। अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा के स्थान पर किसी और को कप्तानी सौंपना चाहते हैं तो विराट कोहली बेहतर ऑप्शन हैं।
यह भी पढ़ें :वनडे क्रिकेट होगा खत्म! ICC की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली से बड़ी उम्मीद
किंग कोहली को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इसलिए उन्हें भारत की रन मशीन नाम भी दिया गया है। कोहली के टी20 को छोड़कर बाकी दोनों प्रारूपों में 5 हजार से अधिक रन हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी फैंस को विराट कोहली से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया में इन 2 युवा विस्फोटक बल्लेबाजों का डेब्यू तय, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
Published on:
10 Jul 2023, 7:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.