10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएस धोनी ने एक हाथ से जड़ा गगनचुंबी छक्का, देखें 16 सेकंड का ये वायरल वीडियो

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन एम धोनी की 16 गेंद पर 37 रनों की आतिशी पारी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। सबसे खास रहा उनका अंतिम ओवर में एक हाथ से गगनचुंबी सिक्‍स, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
ms_dhoni.jpg

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन एम धोनी की 16 गेंद पर 37 रनों की आतिशी पारी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। एमएस धोनी की इस पारी में सबसे खास रहा उनका अंतिम ओवर में एक हाथ से गगनचुंबी सिक्‍स जड़ना, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने विश्‍व के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्टर्जे के आखिरी ओवर में दो छक्‍कों और दो चौकों के साथ 20 रन बनाए। सीएसके की हार के बाद भी स्‍टेडियम धोनी-धोनी के नारे से गूंज उठा।


दरअसल, चोट के बाद वापसी कर रहे एनरिक नॉर्टजे डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर के साथ शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 43 रन की दरकार थी। गेंद नॉर्टजे के हाथ में थी तो सामने एमएस धोनी थे। नॉर्ट्जे पहली बॉल यॉर्कर फेंकी तो धोनी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बुलेट की रफ्तार से चौका जड़ दिया। नॉर्टजे ने दूसरी गेंद भी यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह लो फुलटॉस पड़ गई और एमएस धोनी कहां रुकने वाले थे। उन्‍होंने उस गेंद को एक हाथ से छक्के के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : शाहीन अफरीदी के हवाले से PCB ने जारी किया झूठा बयान, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल


कैमियो पारी से जीता फैंस का दिल

नॉर्टजे के लिए हालात लगातार बिगड़ते चले गए। उन्होंने एक गेंद खाली निकालने के बाद चौथी गेंद फिर फुलटॉस फेंकी तो धोनी ने उसे भी बाउंड्री पर भेज दिया। फिर धोनी ने आखिरी फुलटॉस को फिर से छक्के के लिए भेज दिया। इस तरह धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की शानदार कैमियो पारी खेली और फैंस का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें : अहसास ही नहीं हुआ कि… धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख साक्षी का रिएक्शन सुर्खियों में

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग