31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कहा, यह उनका फैसला होगा

MSK prasad ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी महान खिलाड़ी हैं और वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है।

2 min read
Google source verification
msk prasad Mahendra Singh Dhoni

मुंबई : रविवार को वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) का चयन किया गया। इस दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेला जाना है। टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) का इस दौरे पर वनडे और टी-20 टीम में भी चयन नहीं किया गया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने किसी भी तरह के क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। इस वजह से उनके नाम पर विचार नहीं किया गया था। उनकी अनुपस्थिति में तीनों फॉर्मेट में पहले विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुना गया है। इस मौके पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ( MSK Prasad ) ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर लग रहे अटकलों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संन्यास लेने या खेलने का फैसला पूरी तरह से महेंद्र सिंह धोनी का होगा। यह उनके अधिकार क्षेत्र की बात है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि धोनी जैसे महान क्रिकेटर अच्छे से जानते हैं कि कब संन्यास लेना है। इसलिए उन्हें नहीं लगता कि इस पर बहुत ज्यादा चर्चा किया जाना चाहिए।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को नहीं मिली टेस्ट टीम में जगह

मुख्य चयनकर्ता ने कहा- युवाओं को तैयार करना शुरू कर दिया है

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी महान क्रिकेटर हैं और जानते हैं कि कब संन्यास लेना है। लेकिन भविष्य में क्या किया जाएगा, यह चयन समिति के हाथों में है और उसने पहले ही युवाओं को तैयार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पहले विकल्प के रूप में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तैयार किया जाएगा। वह चाहते हैं कि आने वाले दिनों में धोनी के नक्शेकदमों पर चलने के लिए पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएं।

चयन समिति ने रणनीति बना रखी है

एमएसके प्रसाद ने कहा कि हमने विश्व कप तक के लिए एक रणनीति बनाई थी। अब विश्व कप के बाद के लिए भी कुछ खाका तैयार कर रखा है। इन योजनाओं में हमने ऋषभ पंत को भी ज्यादा से ज्यादा मौका देने के बारे में सोचा है। देखेंगे वह कैसे तैयार होता है। इस समय चयन समिति की योजना यही है और इस बारे में महेंद्र सिंह धोनी से भी बात कर ली गई है।

वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, पीठ दर्द की वजह से मिला आराम

तीनों प्रारूपों में पंत हैं पहली प्राथमिकता

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि ऋषभ पंत पहले ही टेस्ट में पहली पंसद हैं और अब महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वह सभी प्रारूपों में पहली पसंद बन गए हैं। 21 साल का यह युवा काफी प्रतिभाशाली है, हालांकि विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के अलावा कई अहम मौकों पर उनके शॉट चयन पर सवाल उठे हैं, लेकिन प्रसाद ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋषभ पंत की खेली गई 32 रनों की पारी की प्रशंसा की। पंत ने यह पारी तब खेली थी, जब इस मैच में भारत ने जीत के लिए मिले 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच रन पर तीन विकेट खो दिए थे। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा खेला। खासकर उस हालत में जब परिस्थितियां काफी प्रतिकूल थी।