अफरीदी की वास्तविक उम्र को लेकर हमेशा से विरोधाभास की स्थिति रही है। इस बार उन्होंने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में खुद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने खुद इस बात को माना है कि वे अपनी कागजों में जो उम्र है उससे पांच साल बड़े हैं। कागजों के मुताबिक अफरीदी का जन्म 1 मार्च, 1980 है जबकि अपनी आत्मकथा में उन्होंने खुद माना है कि उनका जन्म एक मार्च, 1975 को हुआ था।