5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pak vs Eng : इंग्लैँड को बड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए लिविंगस्टोन

Pak vs Eng Test Series : रावलपिंडी में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान इंग्लिश टीम को लियाम लिविंगस्टोन के रूप में बड़ा झटका लगा है। घुटने की चोट के कारण लिविंगस्टोन पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि टेस्ट के दूसरे दिन फिल्डिंग करते समय लिविंगस्टोन के दाहिने घुटने में चोट लगी थी।

2 min read
Google source verification
pak-vs-eng-test-series-liam-livingstone-ruled-out-of-test-series-due-to-knee-injury.jpg

घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए लिविंगस्टोन।

Pak vs Eng 1st Test Match : पाकिस्तान के रावलपिंडी में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लियाम लिविंगस्टोन के रूप में बड़ा झटका लगा है। घुटने की चोट के कारण लिविंगस्टोन पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लिविंगस्टोन मंगलवार को स्वदेश रवाना हो जाएंगे और शेष दो मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। आईसीसी के मुताबिक, रावलपिंडी में पहले टेस्ट के दूसरे दिन फिल्डिंग करते समय लिविंगस्टोन के दाहिने घुटने में गंभीर चोट लगी थी। अब 29 वर्षीय ये खिलाड़ी मंगलवार को इलाज के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगा।

इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शेष दो मैचों के लिए अभी तक लियाम लिविंगस्टोन के स्थान पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है। हालांकि, चयनकर्ताओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं कि वे शुक्रवार को मुल्तान में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए किस खिलाड़ी को शामिल करेंगे। बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन पहले मैच में बल्ले से कोई कमाल भी नहीं दिखा सके थे। जबकि उनकी टीम ने पहली पारी में 579 बनाए और दूसरी पारी 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित की थी।

वुड या रेहान को किया जा सकता है टीम में शामिल

तेज गेंदबाज मार्क वुड के दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि वह अपने कूल्हे की समस्या के कारण सीरीज के पहले मैच से पहले अपनी फिटनेस साबित करने में विफल रहे थे। वहीं, 18 वर्षीय स्पिनर रेहान अहमद भी टीम में शामिल हो सकते हैं और इंग्लैंड के अब तक के सबसे युवा टेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं।

यह भी पढ़े - रोहित शर्मा का बहाना, बोले- खराब पिच और इस वजह से हारे मैच

इसी मैच में किया था टेस्ट डेब्यू

यहां बता दें कि लिया लिविंगस्टोन ने रावलपिंडी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 9 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े - रोहित शर्मा ने लाइव मैच में खोया आपा, इस खिलाड़ी को दी सरेआम गाली