30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN : रोहित शर्मा ने लाइव मैच में खोया आपा, इस खिलाड़ी को दी सरेआम गाली

Rohit Sharma Abuses : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में लाइव मैच के दौरान अपनी एक हरकत की वजह से क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए हैं। अंतिम ओवरों में मैच हाथ से जाता देख रोहित शर्मा बेकाबू हो गए। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने मैच के दौरान टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को खुलेआम गाली दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Dec 2022, 9:52 AM IST

ind-vs-ban-1st-odi-rohit-sharma-abuses-washington-sundar-for-catch-drop.jpg

Rohit Sharma Abuses : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में बांग्लादेश के हाथों मिली एक विकेट से हार की वजह खराब बल्लेबाजी का बताया है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण पिच पर गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी। इसके साथ ही उन्होंने खराब फिल्डिंग को भी हार का कारण माना है। लेकिन, लाइव मैच के दौरान अपनी एक हरकत की वजह से कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम ओवरों में मैच को हाथ से जाता देख कप्तान रोहित शर्मा बेकाबू हो गए। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने लाइव मैच के दौरान टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को खुलेआम गाली दे दी। यह क्रिकेट फैंस को बिलकुल नागवार गुजरा है।

दरअसल, ये घटना बांग्लादेश-भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे की है। बांग्लादेश की पारी का 43वां ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे थे। ठाकुर की चौथी गेंद पर मेहदी हसन मिराज के बल्ले से कैच उछला, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने कैच लेने का प्रयास भी नहीं किया। जबकि इससे पिछली ही गेंद पर केएल राहुल ने मेहदी हसन का कैच टपकाया था। वॉशिंगटन सुंदर ने मेहदी हसन का कैच लेने का प्रयास नहीं किया तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भड़क उठे। उन्होंने सरेआम वॉशिंगटन सुंदर को गाली दे दी।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

लाइव मैच के दौरान हुई ये घटना कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा का गाली देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के फैंस इसे लेकर रोहित शर्मा पर निशाना साध रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - बांग्लादेश से हारने पर रोहित शर्मा का बहाना, बोले- खराब पिच और इस वजह से हारे मैच

खराब फील्डिंग से हुआ नुकसान

वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने मैच हारने के बाद कहा कि हमने अंतिम 6 ओवर में मैच पर अपनी मजबूत पकड़ को खो दिया। केएल राहुल ने जब मेहदी का कैच छोड़ा, तब वह 15 रन पर थे। उन्होंने कहा कि खराब फील्डिंग के साथ ओवरथ्रो से भी नुकसान हुआ। यह एक बहुत ही करीबी मुकाबला था।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया के घटिया प्रदर्शन के लिए इस दिग्गज ने सेलेक्शन पर उठाए सवाल