
टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार को लेकर लगातार भारतीय सेलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने सेलेक्शन को लेकर अपनी राय जाहिर की तो कई ने इंडियन प्रीमियर लीग पर निशाना साधा है। वहीं अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी सेलेक्शन पर ही प्रतिक्रिया दी है। जाफर का कहना है कि टीम इंडिया की डेब्यू कैप आसानी से खिलाड़ियों को नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं जाफर ने कुछ खिलाड़ियों का उदाहरण पेश करते हुए बताया कि आईपीएल के आधार पर टीम इंडिया को कैसे नुकसान हो रहा है।
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि जल्दबाजी में खिलाड़ियों को सेलेक्ट करने से कैसे नुकसान हो रहा है। जाफर ने बताया कि नए खिलाड़ियों को आईपीएल के प्रदर्शन के स्थान पर घरेलू क्रिकेट में 2-3 साल के रिकॉर्ड को देखकर चयनित किया जाए। ज्ञात हो कि आईपीएल के आधार पर वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक जैसे कुछ प्लेयर्स को टीम इंडिया में आजमाया गया, लेकिन ये सभी टीम में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।
'इंडिया की कैप देने जल्दबाजी क्यों?'
जाफर ने लिखा है कि चयनकर्ताओं को आईपीएल के आधार पर खिलाड़ियों को चयनित करने की जरूरत नहीं है। उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी दो-तीन सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने दें और पूरी तरह तैयार रहने दें। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ऐसे प्लेयर्स को सेलेक्ट करने पर खुद को दुविधा में डाल देते हैं। इंडिया की कैप इतनी जल्दी और आसानी से नहीं दी जानी चाहिए। खिलाड़ियों को इसे कमाना चाहिए।
यह भी पढ़े -जसप्रीत बुमराह की इस खास शर्ट के रेट जानकर उड़ जाएंगे होश, लाखों में है कीमत
वरुण को टी20 वर्ल्ड कप में मिला था मौका
बता दें कि युवा गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में आईपीएल के आधार पर खिलाया गया था। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे। इसी तरह मध्यप्रदेश के वेंकटेश अय्यर को भी भारतीय टीम में खेलने का सुनहरा अवसर मिला था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और टीम से बाहर हो गए।
यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, ऋषभ पंत को अचानक वनडे सीरीज से किया बाहर
Published on:
4 Dec 2022, 2:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.