15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान ने किया जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत को पछाड़ते हुए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इमाम उल हक और बाबर आजम के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने पांचवें एकदिवसीय मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 131 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से जीत ली।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 23, 2018

नई दिल्ली। इमाम उल हक (110) और बाबर आजम (नाबाद 106) के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रविवार को खेले गए पांचवें एकदिवसीय मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 131 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से जीत ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 364 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 233 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान की यह सातवीं 5-0 से सीरीज जीत थी।


भारत को पछाड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने पहला मैच 201 रन से, दूसरा और तीसरा नौ-नौ विकेट से तथा चौथा 244 रन से जीता था। 5-0 से सीरीज में जीत दर्ज कर पाकिस्तान की टीम ने सबसे ज्यादा बार 5-0 से सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उसकी सातवीं 5-0 से सीरीज जीत थी। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के नाम 6 बार 5-0 से सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। जिसमे की अब पाकिस्तान आगे निकल चुका है। साउथ अफ्रीका ने 5-0 से सीरीज जीतने का कारनामा 5 बार किया है।

जीत नहीं विकेट बचाने को खेला जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे के लिए रियान मरे ने 70 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाया। इसके अलावा पीटर मूर ने 54 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों के सहारे नाबाद 44, प्रिंस मस्वूरे ने 39 और कप्तान हेमिल्टन मस्काद्जा तथा तिनासे कामुन्हुक्मे ने 34-34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हसन अली और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट हासिल किए।


इमाम ने जड़ा सीरीज का तीसरा शतक
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 364 रन का विशाल स्कोर बनाया।इमाम ने 105 गेंदों पर आठ चौके और एक SIX जबकि आजम ने 76 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। इमाम ने अपने वनडे करियर का चौथा और आजम ने आठवां शतक पूरा किया।पिछले मैच में दोहरा शतक बनाने वाले फखर जमान इस मैच में शतक नहीं बना पाए। उन्होंने 83 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 85 रन का योगदान दिया। शोएब मलिक और आसिफ अली ने 18-18 रन बनाए।मेजबान जिम्बाब्वे की ओर से क्रिस एम्पोफु, टेंडई चेटारा, लियाम निकोलस रोच और वेलिंग्टन मस्काद्जा ने एक-एक विकेट हासिल किए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग