5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pak vs Aus: अब्बास के पंजे के बाद फखर और अजहर ने बल्ले से दिखाया दम, आस्ट्रेलिया की हालत खराब

पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच जारी अबु धाबी में जारी दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। जानें आज खेले गए दूसरे दिन में क्या कुछ हुआ...
2 min read
Google source verification
pak vs aus

Pak vs Aus: अब्बास के पंजे के बाद फखर और अजहर ने बल्ले से दिखाया दम, आस्ट्रेलिया की हालत खराब

नई दिल्ली। पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच शेख जाएद स्टेडियम अबु धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान में अपना शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन की समाप्ति के समय पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए है। इस समय पाकिस्तान की बढ़त 281 रनों की हो चुकी है। जबकि अभी पाकिस्तान के 8 विकेट सुरक्षित है। ऐसे में खेल के तीसरे दिन पाकिस्तान की कोशिश आस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त बनाते हुए चौथी पारी में कंगारू टीम को जल्द समेटते हुए मैच के साथ-साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। दूसरे दिन की समाप्ति के समय पाकिस्तान की ओर से अजहर अली (54) और हारिस सोहेल (17) रन बनाकर नाबाद वापस लौंटे।

पाकिस्तान की दूसरी पारी का हाल-
पहली पारी में आस्ट्रेलिया टीम को 145 पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम को बर्थडे ब्यॉय मोहम्मद हफीज के रूप में पहला झटका महज 15 के स्कोर पर लगा। लेकिन इसके बाद फखर जमां और अजहर अली ने दूसरे विकेट के अच्छी साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूती दी। टेस्ट क्रिकेट में अपना पर्दापण कर रहे फखर जमां ने इस पारी में भी शानदार अर्धशतक लगाया। जमां 66 रन बना कर नाथन लियोन की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अजहर और हारिस ने पाक को और कोई झटका नहीं लगने दिया।

महज 145 पर ढेर हुई कंगारू टीम-
इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी में 282 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की बल्लेबाजी काफी खराब रही। कंगारू टीम मात्र 145 रन बना कर ऑल आउट हो गई। आसट्रेलिया के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। कंगारू टीम की ओर से सर्वाधिक रन एरोन फिंच ने बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

अब्बास की करियर बेस्ट बॉलिंग-
इस मैच में मोहम्मद अब्बास ने अपने करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद अब्बास ने 33 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को पहली पारी में 137 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई। इसके गेंदबाजी के दम पर अब्बास ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया। अब वो पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट पूरा करने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर काबिज वकार यूनुस, सब्बीर अहमद और मोहम्मद आसिफ की बराबरी कर ली है।