आखिरी के तीन मैचों में मिल सकती है जगह-
MSK प्रसाद की अध्यक्षता में सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो ODI मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है और यह उम्मीद की जा रही है कि बाकी के बचे हुए मैचों में वह शॉ जैसे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। पिछले हफ्ते हुई समीक्षा बैठक में चयनकर्ता, कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने हिस्सा लिया था।