पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा, चौथा और पांचवां मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में क्रमशः 30 मई, 1 जून और 3 जून को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार रात 8ः00 बजे से होंगे। यहां यह बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम 21 मई को पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां वह फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में 22 से 24 मई तक ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।