Rohit Sharma Birthday Special: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित के जन्मदिन पर जहां उनके कई साथी क्रिकेटर्स ने बधाई दी है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और उनकी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करके उन्हें बधाई दी है। 30 अप्रैल 1987 को जन्मे हिटमैन इस साल 38 साल के हो गए हैं। क्रिकेट में उनका सफर अविश्वसनीय रहा है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में पांच ऐसी बातें बताएंगे, जो शायद ही आपने कभी सुनी हो।