31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी में ट्वीट कर टीम इंडिया के समर्थन में उतरे केविन पीटरसन, फैंस से की खास अपील

T20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जिसके बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। कोई विराट कोहली की कप्तानी तो कोई टीम सिलेक्शन पर सवाल उठा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को जमकर कोस रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 1 Nov 2021, 4:13 PM IST

kevin.jpg

T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की हर जगह जमकर आलोचना हो रही है। कोई कह रहा है यह सब आईपीएल के कारण है, तो कोई कह रहा है विराट कोहली की मनमानी के कारण भारत का यह हाल है। लेकिन कुछ पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो इस मुश्किल दौर में टीम के हौसला को बढ़ा रहे हैं हरभजन सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल पर समर्थन करते हुए कहा की 'ऐसी हार पर सबसे ज्यादा बुरा खिलाड़ियों को ही लगता है' हमें इनके साथ होना चाहिए और इनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।हरभजन सिंह के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी भारतीय टीम का समर्थन किया होने हिंदी में ट्वीट करते हुए फैंस से खिलाड़ियों को निशाना न बनाने की अपील की।

https://twitter.com/KP24/status/1455066555994230789?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1455066555994230789%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=file%3A%2F%2F%2Fandroid_asset%2FarticleDetailsStructureNight.html

पीटरसन ने अपने ट्वीट में कहा 'खेल में एक जीतता है और एक हारता है ।कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए मैदान पर नहीं जाता है ।अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है ।कृपया महसूस करें की खेल के लोग रोबोट नहीं है उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है'। सोशल मीडिया पर केविन का ट्वीट काफी तेजी से फैल रहा है न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ मिली हार के साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का दरवाजा लेखक बंद हो चुका है अब कोई चमत्कार ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा पाए।

कल के मुकाबले में न्यूजीलैंड के शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गई और भी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने बिना किसी दबाव में आए इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 14.3 ओवर में ही प्राप्त कर लिया।