दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से पिछले महीने पोप फ्रांसिस के एक सोशल मीडिया पोस्ट का मजाक बनाया था, जिस समय वह बीमार थे। यह उस वक्त की बात है, जब पोप फ्रांसिस ने ऐश वेडनेसडे पर एक मैसेज पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था, ''ऐशेज हमें याद दिलाती है कि हम कौन हैं, जो हमारे लिए अच्छा है। ये हमें हमारी जगह पर रखती है। हमें वास्तविकता में वापस लाती है। हमें एक दूसरे के प्रति अधिक विनम और खुला बनाती है। हममें से कोई ईश्वर नहीं, हम सब एक यात्रा पर हैं।''