Jason Gillespie: पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी के सैलरी बकाए के भुगतान संबंधी दावे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जेसन गिलेस्पी ने अपना कॉन्ट्रैक्ट अचानक खत्म कर दिया था। बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जेसन गिलेस्पी और पीसीबी दोनों को चार महीने की नोटिस अवधि का पालन करना अनिवार्य था, हालाकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने समय से पहले ही अपना पद छोड़ दिया, जोकि कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में कहा है कि बोर्ड जेसन गिलेस्पी के बकाए वेतन भुगतान के दावे का खंडन करता है।