4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड टूर से बाहर हुए शिखर धवन, वनडे टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी

- न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होगा - टी20 सीरीज में शिखर धवन की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है
2 min read
Google source verification
Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan

मुंबई। न्यूजीलैंड दौरे ( India Tour of New Zealand ) पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार देर रात बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया। न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है। पृथ्वी शॉ को शिखर धवन की जगह मौका दिया गया है। आपको बता दें कि शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने फिलहाल टेस्ट टीम का ऐलान नहीं किया है।

शिखर न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे सीरीज में कंधे में लगी थी चोट

टी20 सीरीज में धवन की जगह संजू सैमसन

शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। टी20 सीरीज में धवन की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। इसके अलावा वनडे टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। माना जा रहा था कि विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल का नया विकल्प मिलने के बाद ऋषभ पंत की टीम से छुट्टी हो सकती है, लेकिन चयनकर्ता अभी भी पंत पर मेहरबान हैं।

हार्दिक पांड्या NCA में द्रविड़ के अंडर लेंगे ट्रेनिंग, फिट होने में लग जाएंगे 15-20 दिन

24 जनवरी से शुरू हो रहा है न्यूजीलैंड दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 इंटरनेशनल, 3 वनडे इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। टीम इंडिया 5 से 11 फरवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से 4 मार्च तक खेली जाएगी।

टी-20: टीम इंडिया स्क्वॉड

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर.

वनडे: टीम इंडिया स्क्वॉड

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी,केदार जाधव