4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा अटैक: KSCA ने उठाया बड़ा कदम, पाक खिलाड़ियों की तस्वीरें मुख्यालय से हटाई

KSCA ने पुलवामा हमले का जताया विरोध विरोध में मुख्यालय से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाई इससे पहले पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश ने भी पाक खिलाड़ियों की हटाई तस्वीरें
2 min read
Google source verification
KSCA ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें मुख्यालय से हटाई

KSCA ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें मुख्यालय से हटाई

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित है और पाकिस्तान से बदला लेने की मांग सरकार से कर रहा है। इन सबके बीच खेल जगत से लेकर राजनीतिक दल और बॉलीवुड़ अपने-अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देश में राज्य क्रिकेट संघों ने अपने-अपने मुख्यालयों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाने का फैसला किया है और अब इस फेहरिस्त में नया नाम कर्नाटक एसोसिएशनका जुड़ गया है। कर्नाटक एसोसिएशन ने बुधवार को अपने मुख्यालय में से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा ली हैं। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तस्वीर भी शामिल है।

सीआरपीएफ के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ के शहीद जवानों को हम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने सैन्य बलों को समर्थन देने और पुलवामा में हुए हमले के विरोध में अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए यह फैसला किया है। हमने सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं, इनमें इमरान खान की भी तस्वीर शामिल है।

IPL 2019: उद्घाटन मैच में भिड़ेंगे धोनी और कोहली, जानें कब और कौन-कौन होंगे आमने-सामने

इससे पहले HPCA , RCA , पंजाब ने भी हटाई तस्वीरें

बता दें कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन से पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) ने मंगलवार को धर्माशाला में लगे पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा लिया था। जबकि उससे पहले एचपीसीए से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI), पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) और राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) ने भी अपने-अपने कार्यालयों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरों को हटा लिया था। आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.