राहुल द्रविड़ ने अपने बयान में कहा कि मनोज, जेक, कुमार और टीम ने फ्रेंचाइजी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। हमारे पास जो टैलेंट और संसाधन हैं, उनके साथ हम इस टीम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। मैं जल्द ही काम शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। बता दें कि द्रविड़ 2011 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ पांच सीजन तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। अब वह फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ टीम की रणनीति पर काम करेंगे।