
Rajasthan Royals vs Punjab kings Indian Premier League 2023 Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 8वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज़ करना चेहेंगी।
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं पंजाब किंग्स ने बारिश से बाधित मुक़ाबले में डकवर्थ लुईस नियम की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 7 रन से हराया था। हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने शानदार अर्धशता लगाया था।
यह भी पढ़ें - साई सुदर्शन का शानदार प्रदर्शन, गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
राजस्थान की टीम गुवाहाटी को अपने दूसरे घरेलू स्थल के रूप में यहां दो मुकाबले खेलेगी। रॉयल्स की बल्लेबाजी में गहराई है और उनके बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धुनाई कर सकते हैं। गेंदबाजी में चहल का जादू चला था और उन्होंने 4 विकेट झटके थे। तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में दो झटके दिए थे। दूसरे मैच में भी टीम को इनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो राजस्थान की टीम में केएम आसिफ की जगह संदीप शर्मा को मौका मिल सकता है, जबकि पंजाब की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। पंजाब ने पहले मैच में बल्ले और गेंद से धमाल मचाया था। संदीप शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर शामिल किया गया है जो चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। संदीप शर्मा को ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था।
यह भी पढ़ें - बारिश से बाधित मुक़ाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता को 7 रन से हराया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
Published on:
05 Apr 2023 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
