8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2023: एक बात साफ समझ लो… आर अश्विन ने बेयरस्‍टो विवाद को लेकर इंग्‍लैंड को दिखाया आईना

Ashes 2023 ENG vs AUS : एशेज सीरीज 2023 के तहत लॉर्ड्स टेस्ट में जॉनी बेयरस्‍टो के रन आउट को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस लड़ाई में टीम इंडिया के स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व सलामी बल्‍लेबाज आकाश चोपड़ा भी कूद पड़े हैं। दोनों ने इस मामले में एलेक्‍स कैरी की तारीफ की है।

2 min read
Google source verification
ravichandran-ashwin-lauds-alex-carey-for-taking-advantage-of-jonny-bairstow-brain-faid-moment-in-eng-vs-aus-lords-test-ashes-2023.jpg

आर अश्विन ने बेयरस्‍टो विवाद को लेकर इंग्‍लैंड को दिखाया आईना।

Ashes 2023 ENG vs AUS : एशेज सीरीज 2023 के तहत लॉर्ड्स टेस्ट में जॉनी बेयरस्‍टो के रन आउट को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बेयरस्टो को आउट देने पर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के कुछ सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को कथित रूप से गालियां दीं। एमसीसी ने जांच होने तक इस मामले में तीन सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है। इस मैच के दौरान कई ऐसी घटना हुईं, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वहीं, अब इस लड़ाई में टीम इंडिया के स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व सलामी बल्‍लेबाज आकाश चोपड़ा भी कूद पड़े हैं।


लॉर्ड्स टेस्‍ट के अंतिम दिन उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब जॉनी बेयरस्टो ने शॉट खेला और बैट क्रीज पर रखे बगैर साथी खिलाड़ी से बात करने आगे बढ़ गए। इसी का फायदा उठाते हुए विकेटकीपर एलेक्स केरी ने गेंद स्‍टंप पर मारी तो अंपायर ने बेयरस्टो को आउट दे दिया।

इसे खेल भावना के विपरीत मानते हुए कप्‍तान बेन स्टोक्स ने कहा कि वह इस तरह से जीत नहीं चाहते। इंग्‍लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम भी इससे नाखुश दिखे। इसके बाद एमसीसी के सदस्‍यों ने ऑस्‍ट्रेलियन खिलाडि़यों से दुर्व्‍यवहार भी किया।

अश्विन ने की एलेक्‍स कैरी की तारीफ

कुछ क्रिकेटर्स ने एलेक्‍स कैरी की इस चतुराई को सही करार दिया है, जिनमें भारत के स्‍टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन और पूर्व सलामी बल्‍लेबाज आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं। अश्विन ने बेयरस्टो के इस तरह आउट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमको एक बात अच्छे से समझनी चाहिए कि विकेटकीपर कभी भी दूर से विकेट पर गेंद नहीं मारता, जब तक उसे ये महसूस न हो कि बल्लेबाज बार-बार गेंद पीछे जाने पर क्रीज से बाहर निकल रहा है। जॉनी बेयरस्टो ने भी कुछ ऐसा ही किया। हमें खेल भावना की दुहाई देने की जगह खिलाड़ी की तारीफ करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलिया को झटका, नाथन लियोन बाहर, डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज की एंट्री


आकाश चोपड़ा ने किया अश्विन के बयान का समर्थन

जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने के विवाद को लेकर आर अश्विन के ट्वीट को क्रिकेट फैंस काफी लाइक कर रहे। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज और कमेंटटेर आकाश चोपड़ा ने भी रविचंद्रन अश्विन का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि... आइए इसे फिर से कहें कि खेल के नियमों के तहत जो कुछ भी होता है वह संभवत खेल भावना के खिलाफ नहीं है।

यह भी पढ़ें : लॉर्ड्स टेस्ट में बवाल, ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गालियां देने पर 3 सस्पेंड