
Ravichandran Ashwin Post Viral: रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट की पहली पारी में चार तो दूसरी पारी में पांच विकेट हाल अपने नाम किया था। ये रविचंद्रन अश्चिन का 100वां टेस्ट था, जिसमें उन्होंने इतिहास रचते हुए एक बड़ा महारिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विन ने जहां 100वें टेस्ट में 36वां पांच विकेट हॉल किया तो वहीं अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट में 35 बार पांच विकेट हॉल लिया था। इस सीरीज के बाद अब अश्विन की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने धर्मशाला में अपने टेस्ट प्रदर्शन की तुलना 13 साल पहले दिल्ली में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट से की है।
भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धर्मशाला के प्रदर्शन उनके डेब्यू टेस्ट की याद दिला दी है। दरअसल, अश्विन ने 2011 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में भी 128 रन देकर 9 विकेट चटकाए थे और धर्मशाला में भी उसी प्रदर्शन को दोहराया है।
अश्विन का ये पोस्ट हुआ वायरल
आर अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर 2011 और 2024 के फोटो और आंकड़ों के साथ पोस्ट में लिखा है कि इतने वर्षों तक खेल खेलने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। केवल मेरी मां ही ऐसी बातें कह सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्माइली के साथ दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इस पोस्ट को 1.2 मिलियन लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में रिट्वीट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें :IPL 2024 से ठीक पहले केकेआर को बड़ा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर को फिर लगी चोट
टेस्ट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल
67 - मुथैया मुरलीधरन (133 टेस्ट)
37 - शेन वॉर्न (145)
36 - रिचर्ड हैडली (86)
36 - रविचंद्रन अश्विन (100)
35 - अनिल कुंबले (132)
100वें टेस्ट मैच में पांच विकेट हॉल
शेन वॉर्न
मुथैया मुरलीधरन
अनिल कुंबले
रविचंद्रन अश्विन
यह भी पढ़ें : वसीम अकरम ने ही दिखा दी PCB की औकात, धर्मशाला स्टेडियम को लेकर कही ये बात
Published on:
14 Mar 2024 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
