12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK 3rd Test: बर्मिंघम में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बचाई लाज, दौरे पर पहली बार पार किया 400 का आंकड़ा

England vs Pakistan: बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर समाप्त हुई, जिससे इंग्लैंड को 130 रन का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी।
2 min read
Google source verification
Razaullah

रजाउल्लाह (फोटो- England Cricket X)

England vs Pakistan, Birmingham Test: बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों ने हार को एक दिन के लिए लगभग टाल दिया। पहली पारी में 133 रन पर ढेर होने वाली बाबर आजम एंड कंपनी ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए, जिसमें 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रजाउल्लाह का सबसे ज्यादा योगदान था। इस ऑलराउंडर ने 63 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा 10वें नंबर पर बैटिंग करने आए मोहम्मद अब्बास ने 42 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इन दोनों ने मिलकर 123 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान ने अपनी हार एक दिन के लिए टाल दी।

इंग्लैंड के सामने 130 का लक्ष्य

चौथे दिन इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य होगा, जिसे वो हासिल कर पाकिस्तान का सीरीज में सूपड़ा साफ करना चाहेगी। इससे पहले दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के बल्लेबाज आखिरी टेस्ट की आखिरी पारी में पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए। सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद अजान अवैस और शान मसूद ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। अजान 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शान मसूद ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

रजाउल्लाह ने उड़ाए 9 छक्के

शान मसूद अपने शतक से महज 5 रन से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बाबर 103 गेंदों में 76 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने। सऊद शकील ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि गाजी गोरी 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद इमरान रंधावा सिर्फ 4 रन ही बना सके। पाकिस्तान ने 318 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे और हार के करीब लग रही थी, लेकिन इसके बाद रजाउल्लाह और मोहम्मद अब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों में 121 रन जोड़े। डेब्यू मैच में रजाउल्लाह ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए महज 63 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं, अब्बास ने 67 गेंदों में 42 रन बनाए। मोहम्मद अली ने 4 रन बनाए।

गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डेन लॉरेंस ने दो-दो विकेट चटकाए। टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के लिए 130 रन बनाने होंगे। पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाते हुए 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुका है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग