11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“बाहर निकला तो स्टंप उड़ा देगा”, जानिए क्यों कहा Rohit Sharma ने ऐसा

T20 World Cup 2022: भारत ने बांग्लादेश को बुधवार 2 नवंबर को टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मैच में 5 रन से हराते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। पर इस मैच में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का आक्रामक अंदाज़ देखने को मिला। क्या किया रोहित ने? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
rohit_sharma_mankad_warning.jpg

Rohit Sharma gives mankad warning

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में बुधवार 2 नवंबर को भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच हुए मैच में एक समय पर लग रहा था कि बांग्लादेश मैच जीत सकता था। पर बारिश के बाद भारत ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए डकवर्थ लुईस (Duckworth Lewis) नियम के आधार पर 5 रन से यह मैच जीत लिया। इस रोमांचक मैच में कई दिलचस्प वाक्ये देखने को मिले। इन्हीं में से एक था भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आक्रामक अंदाज़। भारत की फील्डिंग के दौरान रोहित ने अपने आक्रामक अंदाज़ का एक उदाहरण भी पेश किया।


क्या किया रोहित ने?

बारिश से पहले तक बांग्लादेश मज़बूत स्थिति में था। बारिश रुकने के बाद भारत को जीत के लिए और जोर लगाना ज़रूरी था। भारत की बेहतरीन गेंदबाज़ी के बदौलत बांग्लादेश के कुछ ही समय अंतराल में 4 विकेट गिर गए। इसके बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे। हसन नॉन स्ट्राइकर एंड पर बार-बार गेंद डाले जाने से पहले ही बाहर निकल रहे थे। इसपर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में नुरुल हसन को Mankad की चेतावनी देते हुए कहा, "बाहर निकला तो स्टंप उड़ा देगा।"

इससे साफ़ होता है कि यह मैच भारत के लिए जीतना कितना अहम था। रोहित ने पूरी तरह से मैच में नियंत्रण बनाए रखने और बांग्लादेश को हराकर भारत की सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए जता दिया कि अगर उन्हें आक्रामक भी होने पड़े, तो वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।


यह भी पढ़ें- Virat Kohli पर लगाए जा रहे 'फेक फील्डिंग' के आरोप पर Harsha Bhogle ने किया विराट का बचाव, जानिए क्या कहा

Mankad के लिए ICC ने बदला नियम


नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज़ के क्रीज़ से बाहर निकलने पर गेंदबाज के उसे रनआउट (Mankad) करने पर इसे पहले खेल भावना के खिलाफ माना जाता था। हालांकि यह कभी भी नियम के खिलाफ नहीं था। लेकिन पिछले महीने आईसीसी (ICC) ने नियम में बदलाव कर दिया है। अब इसे खेल भावना के खिलाफ नहीं माना जाता और गेंदबाज़ बिना चेतावनी दिए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज़ के क्रीज़ से बाहर निकलने पर गेंद डालने से पहले ही उसे रनआउट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: हार के बाद इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने लगाया Virat Kohli पर बड़ा आरोप, जानिए क्या