10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से पहले रोहित शर्मा इन टीमों के छुड़ाएंगे छक्के

शानदार फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 10 Oct 2018, 1:12 PM IST

ROHIT SHARMA

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से पहले रोहित शर्मा इन टीमों के छुड़ाएंगे छक्के

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में खेलने का निर्णय लिया है। मुंबई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि मंगलवार को की। राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में मुंबई ग्रुप ए से टॉप करते हुए पहुंची है। लीग मुकाबलों में मुंबई बिना कोई भी मैच गंवाए अगले दौर में पहुंची है। मुंबई के दो मैच बारिश के कारण धुल गए थे। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाना है। रोहित उससे पहले मुंबई के लिए खेलने को उपलब्ध रहेंगे।


सूत्रों से मिली है जानकारी-
मुंबई क्रिकेट के अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि "रोहित विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में खेलते नजर आएंगे।" दूसरे अधिकारी जोकि टीम के साथ कर्णाटक में मौजूद हैं, ने कहा कि "वह टीम के साथ 11 तारीख को जुड़ेंगे और क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वह ओपनर के तौर पर खेलेंगे।" मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में मौजूद सूत्रों से जानकारी मिली है कि अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो रोहित उसमे भी खेलेंगे। रोहित इस समय एकदिवसीय क्रिकेट में


ये है क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल की तारीखें-
क्वार्टरफाइनल के दो मुकाबले 14 अक्टूबर और दो मुकाबले 15 अक्टूबर को खेले जाने हैं। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबला 17 और 18 तारिख को खेला जाना है। यह सभी मुकाबले बंगलुरु में खेले जाने हैं। खबरों की मानें तो अभी मुंबई की टीम के साथ विपक्षी टीम की कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन टीम को क्वार्टर फाइनल में बिहार से खेलना पड़ सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा।