आरसीबी को शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत मिली। हालांकि, आरसीबी क्रिकेट टीम को घर पर गुजरात टाइटंस के सामने हार मिली। लेकिन, चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को उनके घर पर मात दी। आरसीबी इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप-4 में पहुंच गई है। चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ आरसीबी प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी का नेट रन रेट भी प्लस में है।