3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोलर हॉकी मैच के बीच हुई मारपीट, सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar ने शेयर किया वीडियो

Sachin Tendulkar की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। शेयर किए गए वीडियो में सारा को रोलर हॉकी मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस मैच के दौरान एक अनहोनी भी होती है जिसे सारा ने स्टोरी में शेयर भी किया है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 27, 2022

Sachin Tendulkar daughter Sara Tendulkar Shared Fight Video.jpg

Sachin Tendulkar daughter Sara Tendulkar

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। सारा आए दिन कोई ना कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। इस बीच सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई स्टोरी शेयर की हैं। इन स्टोरीज में सारा को अपने दोस्तों के साथ रोलर हॉकी का तुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, इस लाइव मैच के दौरान एक अनहोनी घटना भी होती है जिसे सारा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दरअसल इस मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो जाती है।

सारा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विपक्षी टीमों के दो खिलाड़ियों के बीच वाद-विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। दोनों खिलाड़ी मैच को बीच में छोड़ते हुए एक दूसरे पर लातों और घूसों की बरसात कर देते हैं। सारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हैरानी जताई।


इन दोनों खिलाड़ियो के बीच मामला बढ़ता देखकर टीमों के अन्य खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल द्वारा बीच बचाव करने के बाद मामला शांत किया जाता है। बता दें कि सारा तेंदुलकर फिलहाल लंदन में हैं। लंदन से सारा का खास कनेक्शन है। सारा की नानी और नाना लंदन में ही रहते हैं।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने उतारी अंपायर की नकल

सारा तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की तादाद लाखों में हैं।वहीं उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो और पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस VIDEO को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग