
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होना है। साथ ही मुंबई वासियों और पुरे देश के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि आज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का बर्थडे है। सचिन आज 45 साल को हो गए हैं। आज वानखेड़े में मैच होने के कारण एक बार फिर मुंबई का मैदान सचिन-सचिन की आवाजों से गूंजेगा।
वानखेड़े में फिर गूंजेगा सचिन का नाम
सचिन मुंबई इंडियंस के आइकॉन खिलाड़ी हैं और उम्मीद यही है की अपने जन्मदिन पर वो वानखेड़े मैदान पर अपनी टीम का मैच देखने जरूर आएंगे। मुंबई इंडियंस की टीम जब मैदान पर आज उतरेगी तो वह मैच जीत सचिन को बर्थडे गिफ्ट देना चाहेगी। 24 अप्रैल को आईपीएल मैच मुंबई में था और सचिन ने मैदान पर पहुंचकर उसकी सोभा बढ़ाई थी। तब मौजूद दर्शकों ने 'हैप्पी बर्थडे' सचिन गाकर उनका दिल जीता था। साथ ही सचिन के लिए केक भी मंगवाया गया था और सचिन ने मैदान पर केक काटा था। इस साल भी यह नजारा देखने को मिल सकता है।
सचिन को जीत का तोहफा देना चाहेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई ने अभी तक चारो ही मैच आखिरी ओवर में हारे हैं। पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में कृष्णप्पा गौथम के लगाया गए छक्के के कारण हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले मुंबई पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों ड्वेन ब्रावो की पारी के कारण आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उसे अपने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से मात्र एक विकेट से आखिरी ओवर हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली डेयरडेविल्स से भी वो आखिरी ओवर में सात विकेट से हारी थी। मुंबई ने अभी तक एक ही मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जीता हैं। वैसे मुंबई टूर्नामेंट में पहले भी खराब शुरुआत के बाद अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। मुंबई को अपने खिलाड़ियों से कुछ खास करने की उम्मीद होगी।
रोहित शर्मा से है मुंबई इंडियंस को उम्मीदें
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 11 मैच हो चुके हैं जिसमे मुंबई ने पांच मैच जीते हैं और हैदराबाद के नाम 6 मैच रहें हैं। मुंबई के घरेलु मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच 6 मुकाबले हो चुकें हैं जिसमे की दोनों ही टीमें 3-3 मैच जीत चुकीं हैं। मुंबई इंडियंस को अपने कप्तान रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अभी तक रोहित का बल्ला सिर्फ एक मैच में बोलै हैं जिसमे मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ जीत मिली थी। इस मैचज में रोहित ने 94 रनों की पारी खेली थी। सनराइजर्स हैदराबाद को शिखर धवन की वापसी की उम्मीद होगी।
Published on:
24 Apr 2018, 12:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.