31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद अफरीदी का चौंकाने वाला खुलासा, भारत में हुआ था पाकिस्तान टीम की बस पर हमला

अफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम कि बस पर पत्थरों से हमला किया गया था। इस बात का खुलासा अफरीदी ने पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। 2005 दौरे में पाकिस्तान की टीम 3 टेस्ट और 6 मैच की वनडे सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jul 2023, 3:48 PM IST

afridi.png

Shahid afridi Pakistan cricket team: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। इसके पीछे की वजह दोनों देशों के बीच खराब रिश्ते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब दोनों देश एक दूसरे के साथ वनडे और टेस्ट सीरीज खेला करते थे। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि 2005 जब पाकिस्तानी टीम भारतीय दौरे पर आई थी तब उनपर हमला हुआ था।

अफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम कि बस पर पत्थरों से हमला किया गया था। इस बात का खुलासा अफरीदी ने पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। 2005 दौरे में पाकिस्तान की टीम 3 टेस्ट और 6 मैच की वनडे सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई थी। टेस्ट सीरीज तो 1-1 से ड्रॉ रही, मगर वनडे सीरीज पर मेहमानों ने 4-2 से कब्जा किया था।

टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला बेंगलुरु में खेला गया था जहां पाकिस्तान ने भारत को 168 रनों से हराकर सीरीज ड्रॉ कराई थी। शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में इसी टेस्ट का जिक्र करते हुए कहा, 'वह हमारे लिए बहुत प्रेशर वाला माहौल था। जब हम चौके और सिक्स लगाते थे तब भी कोई हमारे लिए ताली नहीं बजाता था।' अफरीदी ने कहा, 'रज्जाक को याद हो तो जब हमने बेंगलुरु में टेस्ट मैच जीता था तो हमारी बस पर पथराव हुआ था। दबाव हमेशा रहता है और आपको उस दबाव का आनंद लेना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा 'लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाना चाहिए, बायकॉट करना चाहिए। मगर मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि हमें वहां जाना चाहिए और मैच जीतना चाहिए।' बता दें वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान की टीमें 15 अक्टूबर को आमने-सामने होगी। यह मुक़ाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। उससे पहले एशिया कप 2023 में दोनों टीमने एक दूसरे से भिड़ेंगी।