2022 की नीलामी में, दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए और 120 रन बनाए। इसके बाद, 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें दिल्ली से ट्रेड के माध्यम से अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल 2024 की नीलामी में, शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह फिर से सीएसके का हिस्सा बन गए। लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया। आईपीएल में शार्दुल ने 97 मैच खेले हैं, जिसमें 9.23 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/34 रहा है, जो आज के मैच में दर्ज हुआ।