
अख्तर ने कहा है कि विराट कोहली को 45 साल की उम्र तक खेलना चाहिए।
Shoaib Akhtar statement on Virat Kohli: पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है। जिसे सुन सभी क्रिकेट फैंस खुश हो जाएंगे। अख्तर ने कोहली की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ी करार दिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए पूर्व खिलाड़ियों से विराट कोहली की आलोचना नहीं करने का अनुरोध भी किया। यही नहीं, शोएब अख्तर ने यह तक कहा कि वह सचिन तेंदुलकर के व्यवहार के कारण उनकी पूजा करते हैं।
अख्तर ने कहा है कि विराट कोहली को 45 साल की उम्र तक खेलना चाहिए। साथ ही अख्तर चाहते हैं कि कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 110 शतक लगाएं। गौरतलब है कि विराट कोहली का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और वह पुराने रंग में बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल 2022 में कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
स्पोर्ट्सक्रीडा से बातचीत के दौरान कोहली की आलोचना पर विचार व्यक्त करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, ‘लोगों को बयान देने से पहले यह समझना चाहिए कि युवा खिलाड़ी विराट कोहली की ओर देखते हैं। विराट कोहली के बारे में अच्छी बातें करें। उन्हें वह सम्मान दें जिसके वह हकदार हैं। एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं कह रहा हूं कि वह ऑलटाइम महान खिलाड़ी हैं। मैं चाहता हूं कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 110 शतक लगाएं। मैं चाहता हूं कि वह 45 साल की उम्र तक खेलें।’
शोएब अख्तर ने विराट कोहली को भी ऐसी बयानबाजी पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी। शोएब अख्तर की मानें तो यह कठिन समय विराट कोहली को आगे के शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहा है। अख्तर ने कहा, ‘ऐसी कठिन परिस्थितियां आपको 110 शतकों के लिए तैयार कर रही हैं। लोग आपको चुका हुआ मान रहे हैं। आपके खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं।’
अख्तर ने कहा, ‘अगर आप दीपावली के बारे में ट्वीट करते हैं, तो आपकी आलोचना होती है। लोग आपकी पत्नी और बच्ची के बारे में ट्वीट करते हैं। जब आप वर्ल्ड कप हारते हैं तब भी आपकी आलोचना होती है। हालात और खराब नहीं हो सकते। बस वहां जाओ, और सबको दिखाओ कि विराट कोहली कौन है।’
अख्तर ने तेंदुलकर के लिए कहा, 'सचिन तेंदुलकर बहुत ही विनम्र इंसान हैं। उनके व्यवहार और नेचर का मैं कायल हूं। वह हमेशा अच्छा बोलते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बयानों से किसी को आहत नहीं करते हैं। युवा क्रिकेटरों को मीडिया के सामने खुद को एक्सपोज करने से बचना चाहिए। हम सभी मैच्योर हैं और इसे ध्यान में रखकर हमें पब्लिक में कुछ बोलना चाहिए।'
Published on:
01 Jun 2022 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
