
Shreyas Iyer
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा दांव चलते हुए युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को खरीदा है। श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में जोड़ना केकेआर टीम के लिए बिल्कुल भा आसान नहीं रहा था क्योंकि इस मेगा ऑक्शन में उनकी डिमांड काफी ज्यादा थी। केकेएर ने 12.25 करोड़ रुपए चुकाककर अय्यर को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, श्रेयस अय्यर केकेआर से खुश नहीं हैं और उन्होंने खुद केकेआर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। श्रेयस अय्यर की नाराजगी के पीछे का कारण थोड़ा फनी है।
दरअसल केकेआर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर श्रेयस अय्यर की तस्वीर लगाकर एक स्टोरी शेयर की थी। श्रेयस अय्यर ने उसी तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में उन्हें पर्सनल मैसेज करते हुए लिखा, 'थोड़ा अच्छा फोटो डालो यार।'
केकेआर ने श्रेयस अय्यर के इस पर्सनल मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'जब तक हम सीजन के लिए फोटोशूट नहीं करवा लेते... श्रेयस अय्यर की कुछ अच्छी तस्वीरें भेजकर हमारी मदद करें। हमें अपनी स्टोरी में टैग करना न भूलें।' इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और श्रेयस अय्यर को केकेआर का भविष्य का कप्तान बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'ये खिलाड़ी मेरा है', जब इस खिलाड़ी के लिए नीलामी के बीच में चिल्ला पड़े थे विजय माल्या
मालूम हो कि इस आईपीएल के ऑक्शन से पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़े थे। अय्यर दिल्ली के कप्तान थे लेकिन जब वो चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हुए थे तब उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया गया था और जब उन्होंने दिल्ली की टीम में वापसी की थी फिर भी उनको कप्तानी नहीं दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस अय्यर को कप्तानी जाने का काफी दुख हुआ था वहीं अब वो केकेआर के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने दिया दो टूक जवाब, कहा-'IPL नहीं देश के लिए खेलने पर होता है फोकस'
Published on:
15 Feb 2022 07:49 pm
