
देवधर ट्रॉफी 2018: शुभमन गिल ने जड़ा शतक दिलाई टीम को जीत, अब फाइनल में इंडिया बी से होगा मुकाबला
नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी से इंडिया सी और इंडिया ए के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को एक तरफा बना दिया । इस मैच में इंडिया सी ने इंडिया ए को 6 विकेट से हारते हुए देवधर ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। और इसी के साथ अब शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में इंडिया सी का सामना इंडिया बी से होगा।
गिल और ईशान ने दिलाई जीत
अंडर-19 विश्व विजेता टीम के स्टार बल्लेबाज गिल ने तीन चयनकर्ताओं की मौजूदगी में शतकीय पारी में 111 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 60 गेंदों पर 69 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। इशान ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 11 चौके लगाए जबकि सूर्यकुमार ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 25 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर अभिन मुकुंद ने 40 गेंदों पर 37 रन बनाए। इंडिया ए की ओर से आर अश्विन, धवल कुलकर्णी और मुलानी ने एक-एक विकेट लिया
6 विकेट से जीता मैच
इस प्रतियोगिता में इंडिया सी की ये दूसरी जीत है। इस से पहले इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 293 रन का स्कोर बनाया । इंडिया ए ने 50 ओवरों में 6 विकेट गवां कर इंडिया सी को जीत के लिए 294 रनों का लक्ष्य दिया । 294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया सी ने 47 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाकर मैच जीत लिया। नीतीश राणा (68), अभिमन्यु ईश्वरन (69) और अनमोलप्रीत सिंह (59) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट पर 293 रन बनाए थे। केदार जाधव 41 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक 32 रन बनाकर आउट हुए। अब शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में इंडिया सी का सामना इंडिया बी से होगा।
Updated on:
25 Oct 2018 07:05 pm
Published on:
25 Oct 2018 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
