9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC 2025-27 में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने में भारत का जलवा, शुभमन गिल के पास जो रूट को पछाड़ने का मौका

IND vs SL Tests: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के तहत भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्‍त से होना है। क्‍या आप जानते हैं कि इस WTC चक्र में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वालों की सूची में भारत का जलवा है?
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 09, 2026

Shubman Gill, IND vs SL Test Series,

शुभमन गिल (फोटो-BCCI )

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 15 अगस्‍त से गॉल में खेला जाना है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज बेहद ही अहम है। ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी से क्रिकेट फैंस को बड़ी उम्‍मीद है। खुद गिल के पास इस सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। एक शतक लगाते ही वह जो रूट जैसे दिग्‍गज को भी पीछे छोड़ देंगे।

शुभमन गिल बन सकते हैं नंबर-1

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल एक शतक लगाते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इस चक्र में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह इस मामले में इंग्‍लैंड के दिग्‍गज जो रूट से भी आगे निकल जाएंगे। गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इस चक्र में अब तक 5 सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं, रूट के नाम भी इतने ही शतक हैं। फिलहाल दोनों इस लिस्‍ट में संयुक्‍त रूप से पहले नंबर पर हैं।

शीर्ष-15 में पांच भारतीय खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इस चक्र में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 15 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट देखें तो इसमें सबसे ज्‍यादा भारतीय ही हैं। इसमें शुभमन गिल समेत पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात ये है कि ये पांचों ही खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्‍ट सीरीज भी खेल रहे हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-2027 में सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ीटीममैचपारीरनऔसतशतकअर्धशतक
शुभमन गिलभारत81495079.1651
जो रूटइंग्लैंड13251,10848.1752
टॉम लैथमन्यूजीलैंड61261651.3340
नजमुल हुसैन शांतोबांग्लादेश4853276.0031
डेवोन कॉनवेन्यूजीलैंड61267661.4531
ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलिया81685353.3132
यशस्वी जायसवालभारत91771341.9433
केएल राहुलभारत91779649.7533
शाई होपवेस्टइंडीज112179237.7132
पथुम निसांकाश्रीलंका3537474.8020
मुशफिकुर रहीमबांग्लादेश4852665.7521
ऋषभ पंतभारत61152848.0023
रवींद्र जडेजाभारत91572572.5026
जस्टिन ग्रीव्सवेस्टइंडीज122277540.7822
हैरी ब्रूकइंग्लैंड13251,05644.0027