31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के जश्न में डूबी RCB, स्मृति मंधाना और एलिस पेरी ने जमकर उड़ाए रंग

मंधाना ब्रिगेड द्वारा होली का जश्न मनाने की तस्वीरें आरसीबी के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई हैं। मंधाना जहां नीले रंग में नजर आ रही हैं तो वहीं पेरी का काले चश्मे में स्टाइलिश लुक दिखा। आरसीबी ने दो ग्रुप फोटो भी साझा की हैं, जिसमें खिलाड़ियो के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Mar 2023, 1:44 PM IST

wpl_holi.png

women premier league विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का छठा मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएगा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों ने होली का जश्न मनाया। सोशल मीडिया में जिसकी तस्वीर वायरल ही रही हैं। इस मौके पर विदेशी खिलाड़ी भी रंग-बिरंगे गुलाल में रंगी नजर आईं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भी जमकर होली खेली और इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं।

मंधाना ब्रिगेड द्वारा होली का जश्न मनाने की तस्वीरें आरसीबी के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई हैं। मंधाना जहां नीले रंग में नजर आ रही हैं तो वहीं पेरी का काले चश्मे में स्टाइलिश लुक दिखा। आरसीबी ने दो ग्रुप फोटो भी साझा की हैं, जिसमें खिलाड़ियो के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी हैं। आरसीबी ने फोटों के कैप्शन में लिखा, ''उत्सव, टीम बॉन्डिंग, और ढेर सारी मुस्कान! आप सभी को होली की शुभकामनाएं।'' इसके अलावा, आरसीबी ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उसकी पुरुष टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने होली की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि मंधाना ब्रिगेड ने महिला प्रीमियर लीग में निराशाजनक आगाज किया। आरसीबी को अपने पिछले दोनों मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 60 रन से शिकस्त मिली। वहीं, आरसीबी ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से मैच गंवाया। दोनों मुकाबलों में आरसीबी की बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। मंधाना ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद कहा कि उनकी टीम को अपनी गलती स्वीकार करना होगी और अच्छी वापसी करनी होगी। उन्होंने कहा कि दो हार के बाद भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापसी की जा सकती है।