5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG : तस्वीरों में देखें पहले दिन के खेल की खूबसूरत झलकियां

कोहली ने अपने करियर में इंग्लैंड की धरती पर यह पहला शतक लगाया है। कल के खेल में कोहली के शतक के अलाव और भी कई आईकैचिंग मोमेंट्स थे जिन्हे कैमरा ने कैद कर लिया । आइये देखते हैं आगे के स्लाइड्स में उन क्षणों को :-
2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Aug 03, 2018

तस्वीरों में देखें पहले दिन के खेल की खूबसूरत झलकियां

उनकी बैटिंग को देख साल 2014 याद आ गया । वर्ष 2014 के इंग्‍लैंड दौरे के बाद जब कोहली बुरे दौर से गुजर रहे थे तब सचिन ने उनकी भरपूर मदद की थी। विराट का इस इंग्‍लैंड दौरे में बैटिंग औसत सिर्फ 13.40 का रहा था और स्विंग करती गेंदों के सामने वे 'अनाड़ी' की तरह लग रहे थे। विराट ने बाद में बताया, 'भारत लौटने के बाद मैं 10 दिन के लिए मुंबई गया, सचिन के साथ बात की और वक्‍त बिताया था।'

तस्वीरों में देखें पहले दिन के खेल की खूबसूरत झलकियां

विराट के अनुसार, सचिन ने उस दौरान कुछ तकनीकी बातें बताकर इसे सुधारने में उनकी मदद की। ये बातें विराट के लिए मददगार साबित हुई थीं। सचिन की विराट कोहली को सीख थी, क्रीज पर रहकर गेंद खेलते हुए कभी अनिश्चितता की स्थिति में मत रहो.' सचिन से मिली इस मदद के बाद विराट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे रनों का अंबार लगा रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि भविष्‍य में सचिन के कई रिकॉर्ड्स को विराट अपने नाम कर सकते हैं।कोहली इस पारी से सचिन के बाद टीम इंडिया के 21वी सदी के दूसरे सबसे बड़े बल्‍लेबाज माने जा सकते हैं ।

तस्वीरों में देखें पहले दिन के खेल की खूबसूरत झलकियां

विराट की यह 22 वीं शतकीय पारी थी अपनी 113 टेस्ट इनिंग्स में । वैसे इस मामले में रिकॉर्ड सर डॉन ब्रेडमैन के नाम पर है जिन्‍होंने 22 टेस्‍ट शतक तक पहुंचने के लिए केवल 58 पारियां खेली थीं. भारत के पूर्व ओपनर सुनील गावस्‍कर ने 101 पारियों में 22 शतक पूरे किए जबकि स्‍टीव स्मिथ को इसके लिए 108 पारियां खेलनी पड़ीं. कोहली ने 113वीं पारी में 22वां शतक बनाया जबकि सचिन को इसके लिए 114 पारियां खेलनी पड़ी थीं. पाकिस्‍तान के पूर्व बल्‍लेबाज मोहम्‍मद यूसुफ (यूसुफ योहाना) 121 वीं पारी में 22 टेस्‍ट शतक तक पहुंचे थे.

तस्वीरों में देखें पहले दिन के खेल की खूबसूरत झलकियां

तस्वीरों में देखें पहले दिन के खेल की खूबसूरत झलकियां