
ओटनील बार्टमैन (Photo- IANS)
Otniel Baartman Latest News: ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने सितंबर में तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली है। इस दौरे से पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोटिल हो गए हैं। उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए चोट लगी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में चुना गया है, लेकिन यदि मुकाबले से पहले पहले वे फिट नहीं हुए मेजबान टीम की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।
दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल इस वजह से बढ़ी हुई हैं, क्योंकि जहां कगिसो रबाड़ा चोट की वजह से पहले ही सीरीज से बाहर हैं, वहीं लुंगी एनगिडी के भी चोटिल होने की खबर है। कगिसो रबाडा कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे। इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल 9 अक्टूबर को शुरू होने वाली टेस्ट तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता के संबंध में फैसला होगा।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 6 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है। बार्टमैन ने वनडे में 8 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 विकेट चटकाए हैं।
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर, दूसरा 27 सितंबर और तीसरा वनडे 30 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा टेस्ट 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Updated on:
13 Sept 2026 11:32 am
Published on:
13 Sept 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
