
क्रिकेट के 13 मुकाबलों में हुई मैच फिक्सिंग! इस रिपोर्ट ने मचा हड़कंप।
Match Fixing : क्रिकेट की लोकप्रियता अब गिने-चुने देशों के बाद दुनियाभर में फैल रही है। क्रिकेट को विश्व पटल पर लोकप्रिय करने के लिए आईसीसी और अन्य क्रिकेट एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि रोमांच से भरपूर क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने के साथ कुछ दाग भी लगते रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर मैच फिक्सिंग का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले साल 2022 में दुनियाभर में खेले गए 13 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों पर संदेह है यानि इन मुकाबलों में मैच फिक्सिंग हुई है। बता दें कि ये रिपोर्ट स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज की ओर से जारी की गई है। आइये आपको भी बताते हैं कि इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है?
बता दें कि स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज अंतरराष्ट्रीय खेल एक्सपर्ट की एक टीम है। यह टीम खेलों में सट्टेबाजी, मैच फिक्सिंग और दूसरी तरह के भ्रष्टाचार पर नजर रखती है। संस्था की ओर सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के शीर्षक के साथ 28 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में 92 देशों में आयोजित 12 खेल के 1212 मैच फिक्सिंग के दायरे में हैं।
मैच फिक्सिंग में फुटबॉल टॉप पर
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मैच फिक्सिंग की लिस्ट में फुटबॉल सबसे ऊपर है। स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज का दावा है कि फुटबॉल के 775 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भ्रष्टाचार यानि मैच फिक्सिंग हो सकती है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बास्केटबॉल के 220 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले संदेह के दायरे में हैं। जबकि लॉन टेनिस के 75 मुकाबलों पर भी संदेह है।
यह भी पढ़े - ब्रेट ली बोले- अपने सबसे खतरनाक गेंदबाज को नहीं पहचान पा रहे कप्तान
13 क्रिकेट मैचों में फिक्सिंग!
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले साल खेले गए 13 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों भ्रष्टाचार हो सकता है। इस तरह मैच फिक्सिंग के लिहाज से क्रिकेट छठे नंबर पर हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मैच फिक्सिंग के लिहाज से 13 मैच बड़ी संख्या है। हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर अभी तक आईसीसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, इस रिपोर्ट से मैच फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़े - अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहली बार टी20 मैच में 6 विकेट से हराया
Updated on:
25 Mar 2023, 11:37 AM IST
Published on:
25 Mar 2023, 11:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.