Brett Lee : वनडे विश्व कप 2023 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया की उम्मीदों पर ऑस्ट्रेलिया ने पानी फेर दिया है। चेन्नई में बुधवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 21 रन हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली है। भारतीय टीम की इस हार के साथ ही उस पर सवाल उठने लगे हैं। खिलाड़ियों के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा पर निशाना साधा जा रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज ब्रेट ली ने भी भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ रोहित शर्मा को भी खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास सबसे खतरनाक गेंदबाज है, लेकिन कप्तान उसे पहचान नहीं पा रहे हैं।