IND vs AUS : वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा झटका दिया है। चेन्नई में बुधवार को खेले गए निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 21 रन हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि भारतीय टीम अपने ही घर में हार जाएगी। इसी मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारतीय पारी के 10वें ओवर का है। सीन एबॉट ने विराट कोहली को गेंद फेंकी, जो कि साफ नजर आ रहा था कि बल्ले से बहुत दूर है, लेकिन इसके बावजूद बड़ा विकेट लेने के चक्कर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ डीआरएस ले लिया। उनके डीआरएस लेते ही कोहली की हंसी छूट पड़ी।