बता दें कि आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी। पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में कप्तान टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन चुन सकेंगे। इस नियम के बाद टीमों के पास इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करने की भी सुविधा होगी।
आईपीएल के लिए बदले गए ये नियम
- कोई टीम अगर निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करती है तो शेष ओवर्स के अतिरिक्त समय में 30 गज के बाहर सिर्फ 4 फील्डर्स लगाए जा सकेंगे।