30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के चलते श्रेयस अय्यर IPL और WTC के फाइनल से हुए बाहर!

आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी लगभग बाहर हो गए हैं। बैक इंजरी से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को सर्जरी करानी पड़ेगी। इस कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Mar 2023, 1:23 PM IST

kkr-captain-shreyas-iyer-likely-to-miss-ipl-2023-and-wtc-final-he-may-undergo-back-surgery.jpg

भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के चलते श्रेयस अय्यर IPL और WTC के फाइनल से हुए बाहर!

आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में पीठ की चोट उभरने के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी लगभग बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बैक इंजरी से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को सर्जरी करानी पड़ेगी। इस कारण वह करीब 5 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं। उनकी इंजरी से भारतीय टीम के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अय्यर आईपीएल में केकेआर के कप्तान हैं। अब केकेआर फ्रेंचाइजी को उनका विकल्प तलाशना होगा। ज्ञात हो कि श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दर्द की शिकायत की थी और वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके थे।


स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट की मानें तो श्रेयस अय्यर को बैक इंजरी की सर्जरी करानी पड़ेगी। इस कारण वह लंबेे समय तक भारतीय टीम से दूर रहेंगे और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से लंदन के ओवल में खेला जाने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेल सकेंगे। स्पोर्ट्स तक के सूत्रों के अनुसार श्रेयस मुंबई में ही डॉक्टर के टच में थे। जहां डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। इस कारण वह आईपीएल के साथ कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मिस कर सकते हैं।

भारत में भी हो सकती है सर्जरी

सूत्रों की मानें तो श्रेयस अय्यर लंदन में सर्जरी कराना चाहते हैं, लेकिन इस ऑपरेशन के लिए अभी भी वह परामर्श ले रहे हैं। क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें ऑपरेशन के स्थान को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है। ऐसी संभावना है कि उनकी भारत में भी सर्जरी कराई जा सकती है।

यह भी पढ़े - करो या मरो के मैच में टीम इंडिया से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय, देखें प्लेइंग 11

केकेआर को ढूंढना होगा विकल्प

बता दें कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2022 में कोलाकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी की थी। अगर वह नहीं खेलते हैं तो आईपीएल में उनकी जगह कौन संभालेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने अभी तक कुल 14 मैच खेले हैं। इनमें से केकेआर 6 मैच ही जीत सका है और 8 में हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़े - मोहम्मद शमी आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना सकते हैं खास रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम