AFG vs PAK 1st T20 : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 92 रन ही बना सकी। 93 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 13 गेंद शेष रहते शानदार जीत हासिल कर ली। बता दें कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है, जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला इसी स्टेडियम में 26 मार्च को खेला जाएगा।