249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ही ओवर मे ए फर्नांडो ने शुभमन गिल (6) को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद आठवें ओवर में दुनित वेल्लालगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काे आउट कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 20 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुय (35) रन बनाये। विराट कोहली (20) भी वेल्लालगे का शिकार बने। ऋषभ पंत (6), श्रेयस अय्यर (8), अक्षर पटेल (2), रियान पराग (15), शिवम दुबे (9), कुलदीप यादव (6) रन बनाकर आउट हुये।