15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aus vs Ban: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, जो रूट के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Steve Smith equals Joe Root world record: स्टीव स्मिथ ने बांग्‍लादेश की पहली पारी में तीन कैच लेकर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कैच के इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 15, 2026

Steve Smith equals Joe Root world record, Aus vs Ban 1st Test,

स्‍टीव स्मिथ। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

Steve Smith equals Joe Root world record: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कैच के इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सिडनी के 37 साल के क्रिकेटर ने डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट की बांग्लादेश की पहली पारी में तीन कैच लिए। इसके साथ ही उनके टेस्‍ट क्रिकेट में कैचों की संख्‍या 218 हो गई। जो रूट के नाम भी इतने ही कैच दर्ज हैं।

जो रूट से 42 टेस्‍ट कम खेले हैं स्मिथ ने

बता दें कि रूट अब 19 अगस्त से लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। उनके नाम 166 टेस्ट मैचों की 317 पारियों में 218 कैच दर्ज हैं। वहीं, डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट स्मिथ का 124वां टेस्ट है। उन्होंने 218 कैच की संख्या तक पहुंचने के लिए 236 पारियां ली हैं।

तीसरे पायदान पर राहुल द्रविड़

बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे मैच में स्मिथ ने जोश हेजलवुड की 82वें ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का कैच लेकर अपना खाता खोला। इसके बाद 85वें ओवर में उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर लिटन दास का कैच पकड़ा। इसके अगले ही ओवर में उन्होंने मुशफिकुर रहीम का कैच पकड़ते हुए रूट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले प्‍लेयर्स की लिस्ट में रूट और स्मिथ के बाद राहुल द्रविड़ (210), महेला जयवर्धने (205) और जैक्स कैलिस (200) हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीमकरियरमैचपारियांकैच
1जो रूटइंग्लैंड2012-2026166317218
2स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया2010-2026124236218
3राहुल द्रविड़भारत1996-2012164301210
4महेला जयवर्धनेश्रीलंका1997-2014149270205
5जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका1995-2013166315200
6रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया1995-2012168328196
7मार्क वॉऑस्ट्रेलिया1991-2002128245181
8एलिस्टर कुकइंग्लैंड2006-2018161300175
9स्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड1994-2008111199171
10ग्रीम स्मिथदक्षिण अफ्रीका2002-2014117225169