21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: ‘पुजारा और रहाणे के पास टेस्ट करियर बचाने के लिए बस 1 पारी बची है’

India vs South Africa: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने एकबार फिर अपने बल्ले से निराश किया। अजिंक्य रहाणे जहां अपने टेस्ट करियर में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए वहीं चेतेश्वर पुजारा भी महज 3 के स्कोर पर चलते बने थे। सुनील गावस्कर ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 04, 2022

sunil_gavaskar_talks_about_cheteshwar_pujara_and_ajinkya_rahane.jpg

India vs South Africa:जोहानिसबर्ग के मैदान पर टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे और पहली पारी में टीम को मंझदार में छोड़कर चलते बने। जहां चेतेश्वर पुजारा ने 3 रन बनाए वहीं अजिंक्य रहाणे खाता तक नहीं खोल सके थे। अपने टेस्ट करियर में रहाणे पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे। इन दोनों खिलाड़ियो के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जहां एक ओर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बोलते हुए कहा, ' ये दोनों खिलाड़ी जिस तरह से आउट हुए इसके बाद कोई भी कह सकता है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के पास टेस्ट करियर को बचाने के लिए बस एक पारी शेष बची है। दोनों खिलाड़ियों की टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। और अब जिस तरह से वह आउट हुए उसे देखकर ऐसा लगता है कि अब इन दोनों के पास सिर्फ एक पारी और बची है।'

ये भी पढ़े: क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, बल्ले के ठीक बीच लगी गेंद; फिर भी लिया LBW के लिए DRS

सुनील गावस्कर ने हालांकि, उम्मीद जताई कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बना सकते हैं। गावस्कर ने आगे बोलते हुए कहा, 'जिस तरह से टीम इंडिया खेल रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पुजारा और रहाणे को दूसरी पारी में रन बनाने का मौका जरूर मिलेगा। और शायद ये मौका टीम में जगह बनाए रखने के लिए भी उनके पास अंतिम मौका हो।' वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया फिलहाल मैच में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होन तक मेजबाज साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम अभी भी टीम इंडिया के पहली पारी के स्कोर से 100 रन पीछे है। बता दें कि विराट कोहली की जगह केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। भारत अभी सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।